टंडवा के लिए अच्छी खबर – व्यवसायियों ने पांच दिनो के लिए सेल्फ लॉक डाउन का लिया निर्णय

0
844

वैश्विक महामारी कोविड19 कोरोना के संक्रमण को देखते हुए टंडवा व्यवसायिक संघ ने बड़ा फैसला लिया है। प्रखंड मे बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए संघ की अपात बैठक हुई। जिसमे काफी विचार विमर्श के बाद संघ के सभी पदाधिकारियों के सहमति के बाद 21 से 25 अप्रैल तक टंडवा के सभी प्रतिष्ठाने बंद रखते हुए सेल्फ लॉक डाउन लगाने का निर्णय लिया। *दुकाने शाम चार बजे से रात्री आठ बजे तक ही खुलेगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने दैनिक भास्कर को बताया कि टंडवा मे अचानक कोरोना बिस्फोट के कारण व्यवसायिक संघ ने सेल्फ लॉक डाउन लगाने का निर्णय लेते हुए प्रशासन को सहयोग करने का निर्णय लिया है। ताकि कोरोना जैसे महामारी संक्रमण की चैन तोड़ा जा सके। बताया कि आवश्यकता पड़ी तो आगे भी लॉक डाउन बढ़ाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here