पेट्रोल-डीजल के बाद गैस भी महंगी

0
181

पेट्रोल-डीजल के बाद गैस भी महंगी:सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए, फरवरी में दूसरी कीमतों में इजाफा

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में सीधे 50 रुपए का इजाफा कर दिया है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 769 रुपए होगी। बढ़ी हुई कीमतें रविवार रात 12 बजे से ही लागू हो जाएंगी।

गैस सिलेंडर के दाम फरवरी में दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। इसके पहले 4 फरवरी को बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 25 रुपए महंगा हुआ था। अब 10 दिन बाद यानी 14 फरवरी को इसकी कीमत 50 रुपए और बढ़ा दी गई है। इसका मतलब यह हुआ कि फरवरी महीने में अब तक घरेलू सिलेंडर के दाम 75 रुपए बढ़ गए हैं।

दिसंबर में भी दो बार बढ़े थे दाम
जनवरी में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि उससे पहले दिसंबर के महीने में दो बार 50-50 रुपए की तेजी आई थी। बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी को बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी, हालांकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 191 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here