पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की भारतीय और यूके वेरिएंट को लेकर दहशत है. कई विशेषज्ञों का दावा है कि नये कोरोना वायरस के भारतीय और यूके के स्ट्रेन पर वैक्सीन कारगर नहीं है. वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट में भी दावा किया गया है कि कोरोना वायरस के भारतीय वेरिएंट पर फाइजर और अन्य आधुनिक वैक्सीन प्रभावी नहीं है. ऐसे समय में भारत में बनी भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन से उम्मीद जगी है.




