लैंडफॉल शुरू, बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड में जोरदार बारिश

0
682
cyclone yaas

देश एक बार फिर एक विकराल तूफान से लड़ने को तैयार है. बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान यास बहुत तेजी से ओडिशा और बंगाल के तट से टकराने के लिए आगे बढ़ रहा है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवात यास ओडिशा के दक्षिण में बालासोर से अब से कुछ देर में टकरा सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि ओडिशा के धामरा पोस्ट के पूर्व और बालासोर जिले के दक्षिण में लैंडफॉल करेगा. बिहार और झारखंड में भी इस तूफान का असर देखा जा रहा है. कई जिलों में कल से ही आंधी तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं हो रही हैं.

ओडिशा में लैंडफॉल शुरू, करीब 4 घंटे तक जारी रहेगा कहर

ओडिशा विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने कहा कि लैंडफॉल प्रक्रिया सुबह लगभग 9 बजे शुरू हुई और 3-4 घंटे तक जारी रहने की उम्मीद है. उम्मीद है कि दोपहर करीब 1 बजे तक चक्रवात का टेल एंड भी पूरी तरह से लैंडमास की ओर बढ़ जायेगा. यह धामरा और बालासोर के बीच लैंडफॉल बना रहा है.

चक्रवाती तूफान के असर से निपटने के लिए सेना तैयार

भारतीय सेना ने कहा कि चक्रवात के प्रभाव से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. पश्चिम बंगाल सरकार के साथ समन्वय बैठाया गया है. जरूरत पड़ने पर लोगों को तत्काल सहायता पहुंचायी जायेगी. राहत बचाव दल पहले से ही तैयार हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here