केरेडारी में लोक आस्था का महापर्व छठ गुरुवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया. छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन व्रती और श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ गुरुवार की सुबह विभिन्न नदी घाटों और तालाबों के किनारे पहुंचे. उन्होंने पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया.




