खुशखबरी: कल किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

0
293
PM Modi

 दिल्ली. पीएम किसान (PM Kisan) की 9वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी है. 2000 रुपये की किस्त (9th Installment) का इंतजार अब खत्म ही होने वाला है. एक दिन बाद किसानों के खाते में सरकार पैसे डालने वाली है. जी हां… कल पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi scheme) के रजिस्टर्ड किसानों के खाते में सरकार 2 हजार रुपये की 9वीं किस्त डालेगी.

बता दें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाती है. अब तक सरकार किसानों को 8 किस्तों का पैसा दे चुकी है. इस योजना के तहत पैसा सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है.

ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
9वीं किस्त कल किसानों के खाते में ट्रांसफर की जानी है तो आप फटाफट लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें कि आपके खाते में पैसा आएगा या फिर नहीं..
1. सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा.
2. इसके होमपेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा.
3. Farmers Corner सेक्शन के भीतर आपको Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
4. फिर आपको ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करना होगा.
5. इसके बाद अपको Get Report पर क्लिक करना होगा. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

कैसे तय किए जाते हैं नाम
जमीन के रिकॉर्ड की जांच के बाद किसानों द्वारा आवेदन में अटैच किए गए जमीन के दस्तावेजों की जांच की जाती है. अगर ये सही पाए जाते हैं, तो किसानों के नाम किसान सम्मान निधि पोर्टल पर लाभार्थि की सूची में जोड़ दिए जाते हैं. पोर्टल पर किसान परिवार का नाम दर्ज करने की जिम्मेदारी राज्यों और केद्रशासित प्रदेशों की होती है. लाभार्थी सूची में नाम दर्ज होने के बाद ही किसानों के खाते में पीएम सम्मान स्कीम की राशि ट्रांसफर की जाती है.

2019 में शुरू हुई थी PM Kisan योजना
PM kisan Samman Nidhi Yojna को केन्द्र की मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को शुरू की थी. इस स्कीम के तहत सरकार छोटे किसानों को हर साल 6000 रुपये तीन किस्तों में देती है. पहली किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है. दूसरी किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर तक किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर कर दी जाती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here