जबरदस्त शीतलहर से कांप रहा भारत, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से झारखंड, बिहार, यूपी में अभी और बढ़ेगी ठंड

0
717

देशभर में जबरदस्त शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है. पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से पूरा उत्तर भारत कांप रहा है. आम लोग ठंड से सबसे ज्यादा परेशान हैं. देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट हुई है. सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रहा जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है. बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा और देश की राजधानी दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गयी है.

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में शीतलहर चल सकती है. शीतलहर का ज्यादा असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग जिले में पड़ेगा. वहीं, सोमवार को कांके का न्यूनतम तापमान चार तथा मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेसि हो गया.

मौसम लाइव अपडेट भारत विज्ञान विभाग ने बताया कि राजस्थान के चूरू में सबसे कम शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने का अनुमान है. अगले दो दिनों में उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों और पंजाब-हरियाणा में 23 और 24 दिसंबर को घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है.