प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू हो गया है. संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कोरोना संक्रमण के कारण मारे गये लोगों के प्रति संवेदना जतायी. उन्होंने अपने संबोधन में इसे 100 साल की सबसे बड़ी महामारी बताया. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस संबोधन के बारे में जानकारी दी गयी थी.
अब राज्यों को वैक्सीन पर कुछ खर्च नहीं करना होगा, केंद्र सरकार सभी राज्यों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करायेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में आशंका फैला रहे हैं. यह गलत है अपने ही भोले-भाले भाई बहनों के जीवन के साथ खिलवाड़ है.
प्रधानमंत्री ने घोषणा की पिछले साल गरीबों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त अनाज दिया जा रहा था, जो इस वर्ष भी जारी है, सरकार ने इस योजना को दीपावली तक बढ़ाने की घोषणा की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि सभी आयु वर्ग के लोगों को देश में मुफ्त वैक्सीन मिलेगा. अगर कोई मुफ्त वैक्सीन नहीं लेना चाहता और प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगवाना चाहते हैं,उनके लिए भी व्यवस्था है और वे प्राइवेट अस्पतालों में फ्री वैक्सीन ले सकते हैं. लेकिन अस्पताल इनसे सरचार्ज के रूप में 150 रुपये से ज्यादा नहीं ले पायेंगे.
पीएम मोदी ने कहा पिछले काफी समय से देश लगातार जो प्रयास और परिश्रम कर रहा है, उससे आने वाले दिनों में वैक्सीन की सप्लाई और बढ़ेगी. देश में तीन और वैक्सीन का ट्रायल अभी एडवांस स्टेज में चल रहा है.




