Tokyo Olympics 2020 LIVE Updates: टोक्यो ओलंपिक का 12वां दिन भारत के लिए काफी अहम होने वाला है. आज एक नहीं बल्कि कई मेडल भारत के झोली में आ सकते हैं. स्टार बॉक्सर लवलीना बोरहोगेन और भारतीय हॉकी महिला टीम सेमीफाइनल मुकाबले में हिस्सा लेंगी जो उनके मेडल का रंग तय करेगा.
रवि कुमार के बाद दीपक पूनिया भी सेमीफाइनल में
ओलंपिक में भारत के लिए आज एक के बाद खुशखबरी आ रही है. रेसलिंग में रवि कुमार के बाद दीपक पूनिया मेडल से मात्र एक कदम दूर हैं. दोनों ही पहलवानों ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत लिया है. दीपक पूनिया (86 किलोग्राम वर्ग) क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत गए हैं. उन्होंने चीन के जुशेन लिन को 6-3 से पराजित कर दिया है. वही रवि दहिया ने 14-4 से अपना मुकाबला जीता





