मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी करते हुए केकेआर को आईपीएल 2021 के पांचवें मुकाबले में 10 रन से हरा दिया. मुंबई के 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में केवल 142 रन ही बना पायी. केकेआर की ओर से राणा ने शानदार 57 रन बनाये. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में केकेआर ने टॉस जीता और मुंबई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले खेलते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में 152 रन पर ऑल आउट हो गयी.




