नयी दिल्ली : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सीरो-निगरानी के लिए एंटीबॉडी डिटेक्शन आधारित डिपकोवैन (DIPCOVAN), डिपास-वीडीएक्स (DIPAS-VDx) और कोविड-19 आईजीजी (COVID-19 IgG) एंटीबॉडी माइक्रोवेल एलिसा विकसित की है.
ये किट 97 फीसदी की उच्च संवेदनशीलता और 99 फीसदी की विशिष्टता के साथ सार्स कोव-2 ( SARS-CoV-2) वायरस के स्पाइक के साथ-साथ न्यूक्लियोकैप्सिड प्रोटीन का पता लगा सकती है. यह जानकारी डीआरडीओ ने दी है.




