18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों के लिए जो वैक्सीन लगनी है अब वो वैक्सीन केरेडारी पहुँच चुकी हैं। कल से शुरू होगा टीकाकरण अभियान।
आइए जानते हैं कैसे मिलेगा आपको ये टिका?
कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए 14 मई से 18-44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से हजारीबाग जिला को 5-5 हज़ार कोवैक्सीन व कोविशील्ड सहित कुल 10 हज़ार फाइल की डोज आवंटित की गई है। विदित हो कि प्रति फ़ाइल 80 लोगों को टीका लगाया जा सकता है। जनसंख्या के आंकड़ों के हिसाब से हजारीबाग जिला में 18-44 आयु वर्ग की आबादी 8 लाख 27 हजार 317 है।
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने बताया है कि 14 मई 2021 से झारखंड राज्य में 18-44 आयुवर्ग के सभी नागरिकों का कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होने वाला है, जिसके लिए जिले में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
टीकाकरण के लिए कैसे करें पंजीकरण ?
1.टीकाकरण के लिए 18 साल से ऊपर के लोग आज से कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप्प पर पंजीकरण कर सकते है।
2.इच्छुक लोगों को कोविन एप्प पर या फिर cowin.gov.in वेबसाइट पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
3.पंजीकरण के लिए पहले आपको एप्प या वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर फीड करना होगा, इसके बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
4.इसका सत्यापन कराना होगा।
5.अब आप टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन पेज पर जाएंगे,जहाँ आपको फोटो आईडी प्रूफ की जानकारी भरनी होगी।
6.आप आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या फिर पेंशन की पासबुक सिलेक्ट कर सकते है।
7.फिर आपको आईडी प्रूफ का नंबर, अपना नाम, जेंडर और जन्म तिथि भरनी होगी|
केरेडारी क्षेत्र में 2 स्थाई कोरोना टीकाकरण केंद्र संचालित है|
1. केरेडारी CSC
2. गर्रीकला पंचायत भवन



