झारखंड में अगले सात दिन तक होगी झमाझम बारिश,बिहार में बाढ़ और बारिश का कहर, रेड अलर्ट जारी

0
666

झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है. अगले सात दिनों की बात करें तो इस दौरान रोज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं. 20 जून तक हल्की से मध्यम दर्जे तक की बारिश हो सकती है. वहीं 21 जून को गरज के साथ बारिश की संभावना है.

बिहार में नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है. नेपाल का पानी पहुंचने से यह तबाही का रूप लेता नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने अगले 18 जून तक राज्य के 11 जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाकी के लिए येलो अलर्ट है.

बिहार के कई जिलों में बुधवार को गंडक नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है, जिसके कारण लोग सुरक्षित ठिकानों पर शरण लेने को विवश हुए हैं. राज्य का पश्चिमी चंपारण जिला इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है.

मौसम विभाग ने कहा है कि यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि मानसून दिल्ली कब पहुंचेगा. राजधानी में पहुंचने से पहले अगले पांच छह दिनों में मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचेगा. इधर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से तथा पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है. इधर, मुंबई में बारिश गतिविधियां जारी रहेंगी.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here