राज्य सरकार को अब सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा

0
722

राज्य सरकार को अब सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा व इसके कड़ाई से पालन कराने का प्रयास करना चाहिए| और तत्काल प्रभाव से शादी समारोह या किसी भी समारोह पर प्रतिबन्ध लगाना चाहिए क्योंकि हजारों की संख्या में पॉजिटिव केस आ रहे हैं और लोगों को जान जा रही है| सिर्फ दो या चार घन्टे दुकानों को बंद रख कर खानापूर्ति करने से कुछ नहीं होने वाला है| शादी के नाम पर अभी भी सवारी गाड़ियों में भर भर के लोग आवाजाही कर रहे हैं| इन सब चीजों पर तुरन्त प्रतिबन्ध लगाना चाहिए क्योंकि स्थिति अब बद से बदतर होते जा रही है.