केरेडारी में पिछले 36 घंटों से बिजली गुल ,लोग बिजली के लिए हो रहे परेशान

0
728

केरेडारी :- ओदरना घाटी के पास बिजली का खंभा गिर जाने के वजह से केरेडारी प्रखंड के सभी गांव में गुरुवार रात लगभग 9:00 बजे से बिजली चली गई है। चिलचिलाती गर्मी में बिना बिजली के लोग परेशान हैं। रमजान के पवित्र महीने में बिजली न होने के वजह से रोजेदारों को काफी परेशानी हो रही है। शादी ब्याह का भी समय है बिजली न रहने के वजह से शादी ब्याह में भी काफ़ी परेशानियां हो रही है। कोरोनावायरस के चलते स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह अभी चल रही है जिसके तहत लोगों को घर में रहना पड़ रहा है और बिजली ना रहने से लोगों को ओर भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 33 हजार केवी का खंभा ओदरना घाटी में गिर गया है। खंभा के गिरने के वजह से बिजली बाधित हो गया है। एसडीओ अलख पुजारी से बात करने पर उन्होंने बताया के खंभा लगाने का काम जारी है। शाम तक विभाग के तरफ से कोशिश है के नया खंभा लगा कर बिजली को सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा। लेकिन पर्याप्त मैनपावर न होने के वजह से शाम तक बिजली चालू करना मुश्किल लग रहा है।