रांची में रसगुल्ला के लिए भिड़े बराती-सराती, जमकर मारपीट, बुरा फंसा दूल्हा बेचारा

0
667

राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी नगर रातू में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां महज रसगुल्ले को लेकर बराती-सराती पक्ष आपस में भिड़ गए।

पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तब तक प्राय: बराती पक्ष के लोग भाग चुके थे। इसी हंगामे के बीच शादी रुक गई। सरातियों ने दूल्हा व उसके पिता को पकड़ कर रखा था।

धुर्वा से आई थी बरात
सेक्टर-2 धुर्वा निवासी श्याम नंदन प्रसाद के पुत्र शिव कुमार प्रसाद की शादी रातू के विंध्यवासिनी नगर स्थित राजू साहू की पुत्री देवकी कुमारी के साथ 14 मई को होनी थी। रांची धुर्वा से रात को बरात आई। 8.30 बजे के करीब वरमाला की तैयारी हो रही थी। इसी बीच डांस करने को लेकर वर पक्ष के कुछ युवकों ने नशे की हालत में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद खाने के दौरान रसगुल्ला को लेकर जमकर हंगामा हो गया। हंगामा बढ़ता देख कई लोगों ने आगे बढ़ कर मामले को शांत करवाया। इसके बाद वरमाला भी हो गई।

एक तरफ वरमाला हो रही थी तो दूसरी तरफ वर पक्ष के लोग खाना खाने के लिए तैयार थे। कुछ लोग खा भी रहे थे। इसी बीच वर पक्ष के कुछ लोगों को रसगुल्ला नहीं मिला। इसको लेकर वर पक्ष के लोगों द्वारा हंगामा किया जाने लगा। हंगामा बढ़ते-बढ़ते हाथापाई पर पहुंच गया। बरातियों व सरातियों के बीच कुर्सियां एक-दूसरे पर फेंकी जाने लगी। इस बीच कुछ लोग बीच-बचाव करने लगे, तो कई लोग भाग खड़े हुए। बात इतनी आगे बढ़ी की जैसे लगा कि लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here