ओड़िशा एवं बंगाल में कहर ढाने के बाद आज झारखंड पहुंचेगा चक्रवाती तूफान यास, तेज हवा के साथ होगी बारिश

0
640

चक्रवाती तूफान यास ओड़िशा एवं बंगाल में तबाही मचाने के बाद आज गुरुवार को दिन में झारखंड की राजधानी रांची में प्रवेश कर जायेगा. इस दौरान रांची में हवा की गति 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. मौसम विज्ञान विभाग ने आज 27 मई (गुरुवार) को लोगों को अलर्ट रहने को कहा है. आपको बता दें कि सुपर साइक्लोन यास के असर से राजधानी रांची में मंगलवार शाम से ही बारिश हो रही है.

मौसम विभाग की मानें, तो चक्रवाती तूफान ने बुधवार की देर रात झारखंड में दस्तक दे दी है. पश्चिम बंगाल से सटे सीमावर्ती जिलों से होता हुआ यह तूफान तेज रफ्तार से हवा के साथ झारखंड में प्रवेश कर गया है. आज सुबह जमशेदपुर में रहने का अनुमान है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here