झारखंड में फिर बढ़ सकती स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि, पड़ोसी राज्यों की सीमा भी हो सकती है सील

0
656

रांची : स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि फिर एक सप्ताह के लिए बढ़ायी जा सकती है. राज्य में कोरोना की स्थिति जस की तस बनी हुई है. बताते चलें कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह छह मई की सुबह छह बजे तक ही है. सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री चार मई को लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे.

इस दौरान जिलों के अधिकारियों से कोरोना की स्थिति पर बात करेंगे. फिर अगले दिन पांच मई को आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक भी संभावित है. जिसमें स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर चर्चा की जायेगी.

इस बार पड़ोसी राज्यों खासकर बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की स्थिति पर भी चर्चा होगी. गौरतलब है कि पड़ोसी राज्यों की तुलना में झारखंड में संक्रमण कम है. सरकार पड़ोसी राज्यों की सीमा सील करने पर विचार कर रही है. इस पर अंतिम रूप से फैसला पांच मई को ही लिया जायेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here