IPL मैच हुआ स्थगित , BCCI का बड़ा फैसला

0
712
IPL

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच IPL को सस्पेंड करने का फैसला किया गया है. पिछले कुछ दिनों से IPL की कई टीमों में कोरोना के केस सामने आए थे, जिसके बाद BCCI ने ये फैसला लिया है. कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच IPL को सस्पेंड करने का फैसला किया गया है.

IPL गर्वनिंग काउंसिल के सदस्यों के मुताबिक मंगलवार को अमित मिश्रा और ऋद्धिमान साहा के पॉजीटिव पाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया. बीसीसीआई के कई अधिकारियों और फ्रैंचाइजी ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है.वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के दल के दो सदस्यों बोलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी और बस के क्लीनर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. सीईओ काशी विश्वानाथन की दूसरी रिपोर्ट सोमवार शाम को नेगेटिव आई थी. हालांकि बालाजी और बस के ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव ही आई थी.

बता दें कि इससे पहले वहीं सोमवार को पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले मैच को कोरोना के चलते टाल दिया गया था. यह मैच अहमदाबाद में खेला जाना था. कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को होने वाला मुकाबला टाल दिया गया था. जानकारी के अनुसार चेन्नई के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ये फैसला लिया गया था.

कोरोना के संक्रमण काल में BCCI ने मजबूत ‘बायो-बबल’ का हवाला दिया था, जिसके बाद 29 मैच ही सफलतापूर्वक कराए जा सके. चेन्नई और मुंबई के चरणों के सभी चेन्नई और मुंबई के चरणों के सभी मैच पूरे हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here