झारखंड में चक्रवाती तूफान यास के वजह से 25 से 28 तक मूसलाधार बारिश, ये ट्रेनें की गई रद्द

0
647
Indian Railway

चक्रवाती तूफान यास 26 मई को पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों से टकरा सकता है. Cyclone Yaas के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने तटीय जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इस तूफान का असर झारखंड में पड़ेगा. मौसम विभाग ने 25 से 28 मई के बीच पूरे झारखंड में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है.

रेलवे ने तूफान को लेकर कई ट्रेनें की रद्द

यही नहीं चक्रवाती तूफान यास की आशंका को देखते हुए रेलवे अलर्ट पर है. झारखंड से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को 23 से 26 मई तक रद्द कर दिया गया है. चक्रवाती तूफान यास के आने की संभावना को देखते हुए ओडिशा जाने-आने वाली ट्रेनों को 25 मई से लेकर 28 मई तक रद्द कर दिया गया है. इसमें ट्रेन संख्या 08451 हटिया-पुरी स्पेशल ट्रेन 25 मई, 26 मई और 28 मई को हटिया से रद्द रहेगी. इसके अलावा ट्रेन संख्या 08452 पूरी-हटिया स्पेशल ट्रेन 25 मई, 26 मई और 27 मई को पूरी तरह रद्द रहेगी. वहीं धनबाद रेल डिवीजन के पीआरओ पीके मिश्रा ने बताया कि पुरी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 24 से 26 मई तक और नई दिल्ली-पुरी स्पेशल ट्रेन 23 से 25 मई तक रद्द रहेगी. इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर, पुरी-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन भी नहीं चलेंगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here