पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा की तसवीर पर केएल राहुल ने कर दिया ऐसा कमेंट, हो रहे ट्रोल

0
802

टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज और आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल इस समय काफी चर्चा में हैं. दरअसल पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल सोनम बाजवा की तसवीर पर कमेंट कर राहुल बुरे फंस गये हैं. सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिंचाई की जा रही है.

कुछ दिनों पहले पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने अपनी एक तसवीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. जिसमें उन्होंने लिखा, सूरज डूब रहा है और मैं तुम्‍हारे बारे में सोच रही हूं. सोनम की इसी तसवीर पर केएल राहुल ने कमेंट किया और लिखा, बस एक कॉल दूर हूं. राहुल का यह कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स विस्फोटक बल्लेबाज को सवालों के घेरे में ले लिया.

राहुल के कमेंट पर एक यूजर ने लिखा, पंजाब किंग्स का कप्तान हर पंजाबी लड़की का ख्याल रख रहा है. बस एक कॉल दूर. लीडर को ऐसा ही होना चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा, राहुल अथिया शेट्टी के साथ कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने ने तो राहुल को धोखेबाज तक कह डाला.

दरअसल केएल राहुल का बॉलीवुड अभिनेता सुलीन शेट्टी की बेटी अथिया के साथ अफेयर की खबरें आये दिन आती रहती हैं. मीडिया रिपोर्ट की अगर मानें तो राहुल अथिया को लंबे समय से डेट कर रहे हैं. हालांकि न तो इस बारे में राहुल ने कभी कुछ बताया और न ही अथिया की ओर से कोई प्रतिक्रया आयी.

मालूम हो केएल राहुल चोटिल होकर आईपीएल 2021 से बाहर हो गये थे. राहुल का आईपीएल के बीच में ही परेशन भी हुआ. उनकी जगह उनके दोस्त और पंजाब के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को कप्तान बनाया गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here