झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ का नहीं पड़ेगा अधिक असर, 19 मई तक छाये रहेंगे बादल

0
711
Tauktae

रांची: झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ का अधिक असर नहीं पड़ेगा. हालांकि, इस दौरान 17 मई से 19 मई के बीच दोपहर और शाम में बादल छाये रहेंगे. वहीं, कहीं- कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होगी. दूसरी ओर, 16 मई के दोपहर के बाद राज्य के कई जिलों में मौसम सुहाना हो गया है. इससे लोगों को गर्म से राहत मिली है. बता दें कि म्यांमार द्वारा इस चक्रवाती तूफान का नाम ‘ताऊ ते’ रखा गया है. इसका अर्थ होता है गर्म जलवायु में पायी जानेवाली घरेलू छिपकली.

मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ का अधिक असर झारखंड में नहीं देखने को मिलेगा. इस बात की जानकारी मौसम केंद्र, रांची की ओर से ट्वीट कर दी गयी है. ट्वीट में बताया गया कि भले की चक्रवाती तूफान का असर अधिक नहीं देखने को मिलेगा, लेकिन दोपहर और शाम के वक्त बादल छाये रहेंगे.

16 मई का मौसम का हाल

दूसरी ओर, मौसम केंद्र रांची ने 16 मई से 22 मई के बीच झारखंड में मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके तहत 16 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिले में कहीं- कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here