शपथ लेने के बाद बोलीं ममता बनर्जी- हिंसा बर्दाश्त नहीं

0
752
Mamata Banerjee

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार (5 मई, 2021) को लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राजभवन में एक सादे समारोह में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उन्हें पद एवं गोपनीयता क शपथ दिलायी. इसके बाद ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में हिंसा बर्दाश्त नहीं की जायेगी. हिंसा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए नयी व्यवस्था बनायी जायेगी.

पीएम ने ममता को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभकामनाएं दी हैं. पीएम ने ट्वीट करके लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए ममता बनर्जी को शुभकामनाएं दीं.

अव्यवस्था दूर करेंगी ममता बनर्जी

राजभवन में शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि आज ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. जहां-जहां भी अव्यवस्था है, उसे दूर करने के लिए वह नयी व्यवस्था करेंगी. इस अवसर पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र के लिए हिंसा उचित नहीं है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि ममता बनर्जी संविधान के अनुरूप कानून का राज स्थापित करेंगी.

कोरोना से जंग जारी रहेगी, नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई

बंगाल की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी. कोरोना से लड़ाई जारी रहेगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here