केरेडारी प्रखंड के अंबेडकर भवन बेल चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत के संविधान के निर्माता एवं प्रथम कानून मंत्री डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया गया। जिसमे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जी के फोटो पर फूल माला एवं अगरबत्ती जला कर कार्यक्रम की शुरुवात किया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष करमचारी साव महामंत्री नरेश महतो जिला मंत्री अमित प्रसाद गुप्ता युवा मोर्चा वरिष्ठ नेता उपेन्द्र सिंह बड़कागांव प्रभारी जय नारायण प्रसाद जिला ओबीसी कार्यसमिति सदस्य (उपमुखिया) शंकर गुप्ता प्र.अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष बहादुर दास इत्यादि लोग मौजूद थे।




