झामुमो के कद्दावर नेता साइमन मरांडी नहीं रहे

0
696
saiman-marandi

झामुमो के कद्दावर नेता साइमन मरांडी नहीं रहे। सोमवार रात कोलकाता के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार रात कोलकाता के आर एन टाइगर अस्पताल में उन्होंने अन्तिम सांस ली. लिट्टीपाड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक साइमन मरांडी को 14 मार्च को टैगोर अस्पताल भर्ती कराया गया था.

साल 1977 में उन्होंने पहला चुनाव निर्दलीय लड़ा था. साइमन मरांडी पांच बार 1977, 1980, 1985, 2009, 2017 में विधायक रहे हैं. 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़े थे, पर उनकी हार हुई थी. साइमन मरांडी JMM के टिकट पर राजमहल सीट से 1989 और 1991 में सांसद रह चुके हैं. हेमंत सोरेन की सरकार में वे साल 2013 में मंत्री भी बनाए गए थे. साइमन मरांडी की मौत से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here