केरेडारी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना के साथ शांति पूर्वक संपन्न हुवा। बुधवार को केरेडारी प्रखंड के 2 जिला परिषद सदस्य, 16 पंचायत में मुखिया, 18 पंचायत समिति सदस्य, वा 182 वार्ड सदस्य को मतदाताओं ने चुना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ रहे 16 पंचायत में मुखिया या मुखिया के परिवारिक सदस्यो में बेलतू पंचायत से जितनी देवी वा सलगा पंचायत से पार्वती देवी ही चुनाव जीते। वही 14 निवर्तमान मुखिया व इनके परिवार के सदस्य को हार का सामना करना पडा। मतदाता 14 निवर्तमान मुखिया को नकार दिया। वहीं जिला परिषद दक्षिणी से अनीता सिंह पति प्रीतम सिंह दूसरी बार चुनाव जीत कर इतिहास रची। उत्तरी क्षेत्र से 2015 में जिप सदस्य का चुनाव में हारी गीता देवी पति निरंजन साव दूसरे बार के पंचायत चुनाव में काफी जहदो जहद के उपरांत सफलता हासिल की। वही मनातु से मुखिया देवंती देवी निकटतम प्रतिद्वंदी अंजु कुमारी को 316 मतों हराई। पचड़ा पंचायत से महेश प्रसाद साव, चट्टी बरियातू झरिलाल महतो, पांडू पंचायत से सकिबा खातून, बेंगवरी बेली कुमारी, हेवई पंचायत से भारती देवी, बेलतु पंचायत से जीतनी देवी एक बार फिर से मुखिया बनी। कराली पंचायत से अशोक राम, पेटो पंचायत से कौशल्या देवी, गर्रीकला से हितनारायण साव, केरेडारी से सोनिया देवी, सलगा से पार्वती देवी, पताल पंचायत से नेहा लकड़ा, बुंडू पंचायत से तुलसी तुरी मुखिया चुने गए।
वही पंचायत समिति सदस्य से मनातू पंसस चरमी देवी, चट्टीबरियातू से अनीता देवी, पचड़ा से सुनीता देवी, पांडू खदीजा खातून, बेंगवरी से देवनारायण महतो, हेवई से साजन पासवान, बरियातू से जागेश्वर साव, गर्रीकला से रामइकबाल सिंह, कराली से सुरेश भुईयां, केरेडारी पंचायत से अमेरिका महतो, सलगा से मीना देवी चुनाव जीते।




