Jharkhand Unlock 2.0: झारखण्ड में अब 16 जून तक लॉकडाउन, इमरजेंसी सेवा में छूट, दुकानों के बंद करने का समय भी बदला

0
727
Hemant Soren

रांची: झारखंड में Unlock 2.0 का ऐलान होने के साथ ही कई छूट दी गयी, वहीं कुछ पाबंदियां भी लगायी गयी है. अब राज्य में जहां वीकेंड लॉकडाउन होगा वहीं आगामी 16 जून तक मिनी लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. जमशेदपुर को छोड़ राज्य के अन्य सभी जिलों में दुकानों के बंद करने के समय भी बदलाव हुआ है. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन प्राधिकार की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया.

गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हिमांशु केसरी ने झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को आगामी 16 जून तक आगे बढ़ाने के निर्णय का स्वागत किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड में शनिवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक जो संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है यह भी स्वास्थ्य की दृष्टि से स्वागत योग्य फैसला है. वहीं, राज्य के 23 जिलों में जिस प्रकार सभी व्यवसायिक गतिविधियों को खोलने की छूट मिली है.

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ना राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्ट में अब और तेजी आयेगी. रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट समेत भीड़-भाड़ वाले जगहों पर विशेष अभियान चलाकर कोरोना टेस्ट का दायरा और बढ़ाया जायेगा. जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) की स्थिति पर विशेष नजर रखा जा रहा है. यहां भी कोरोना टेस्ट में तेजी लाने पर जोर दिया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here