केरेडारी प्रखंड के कंडाबेर निवासी दिनेश साव जो वर्तमान में मुखिया प्रत्याशी के रूप में कंडाबेर पंचायत से चुनाव लड़ रहे हैं। जिनका चुनाव चिन्ह क्रमांक संख्या 10 नंबर पर शिमला मिर्च है। और चुनाव 27 मई को होना है। उसके पहले उनका बेटी सपना कुमारी गोमिया के पलिहारी गुरूडीह पंचायत से मुखिया पद पर चुनाव जीत चुकी है। सपना कुमारी का चुनाव चिन्ह पांच नंबर दूरबीन छाप का निशान था। जो 20 वोट से जीत घोषित किया गया। कहा जाए 21 साल की बेटी आज झारखंड की नाम रोशन करने में सबसे आगे निकल गई। बता दे कंडाबेर में पली-बढ़ी और हजारीबाग से ग्रेजुएशन फाइनल की पिछले साल उनकी शादी गोमिया में किया गया। और इस वर्ष चुनाव मैदान में उतर कर जीत कर महिलाओं की शक्ति करण की एक मिसाल कायम किया। जो गोमिया एवं केरेडारी प्रखंड के नाम रोशन की। सपना कुमारी को केरेडारी प्रखंड सहित पूरे झारखंड के लोग बधाई दे रहे हैं। जिससे माना जा रहा है की झारखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष बनाने को लेकर भी जोर डाला जा रहा है।





