Home Entertainment सपना चौधरी ने कहा- हम न अपना औकात भूले हैं और न...

सपना चौधरी ने कहा- हम न अपना औकात भूले हैं और न भूलेंगे

0
Sapna chaudhary

हरियाणा की पॉपुलर सिंगर व डांसर सपना चौधरी  ने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष किए हैं और आज वह अपनी मेहनत से घर-घर अपनी जबरदस्त पहचान बना चुकी हैं. छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक देशभर में छा जाने वालीं सपना चौधरी के चाहने वालों की अब लंबी लिस्ट है. सपना के गानों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस वजह से सपना के गाने आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

सपना द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में उनके दो रूप नजर आ रहे हैं, एक तो अभी का और एक उस वक्त का जब सपना चौधरी स्टेज शो किया करती थीं. इस वीडियो में एक डायलॉग भी सुनाई दे रहा है, जिसमें कहा जा रहा है, ‘ये अपुन का औकात है, इंसान को कभी अपना औकात नहीं भूलना चाहिए.’ वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा, ‘हम न भूले हैं और न भूलेंगे’. तो आइए, आप भी देखिए सपना चौधरी का ये वायरल वीडियो-

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version