Home State Jharkhand पुलिस और प्रेस को छोड़ सभी को लेना होगा ई-पास

पुलिस और प्रेस को छोड़ सभी को लेना होगा ई-पास

0
Stay home stay safe

रांची: दिनांक 16 मई 2021 से दिनांक 27 मई 2021 तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत मीडिया को अपने कार्यों के निष्पादन की अनुमति दी गई है. वाहनों से आवागमन हेतु मीडिया/प्रेस के प्रतिनिधि अपने प्रेस कार्ड/आई कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके सभी प्रेस प्रतिनिधियों/मीडियाकर्मियों को सम्बंधित संस्थान का पहचान पत्र (आई कार्ड) अपने साथ रखना अनिवार्य होगा. ई पास अगर मीडियाकर्मियों के पास नहीं है तो वह अपने मीडिया संस्थान के द्वारा जारी पहचान पत्र / प्रेस कार्ड  लेकर अपने वाहन से आवागमन कर सकते हैं.
ई-पास बनाने के लिए सबसे पहले epassjharkhand.nic.in पर Log in करें

  1. आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराना होगा.
  2. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पासवर्ड जेनरेट करना होगा.
  3. ध्यान रहे पासवर्ड में एक कैपिटल लेटर, एक स्माल लेटर, एक न्यूमेरिक नंबर (0–9) और एक स्पेशल कैरेक्टर रखना जरूरी होगा.
  4. पासवर्ड कंफर्म होने के बाद झारखंड सरकार का डैशबोर्ड आएगा.
  5. यहां फोन नंबर, पासवर्ड डालने के बाद पसर्नल जानकारी देने का ऑप्शन ओपन हो जाएगा.
  6. पसर्नल इनफार्मेशन और डॉक्यूमेंट जमा करने के ऑप्शन में आपको पूरी जानकारी देनी होगी.
  7. डॉक्यूमेंट के लिए वोटर आइडी कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस का ऑप्शन है.
  8. आप जो भी डॉक्यूमेंट सब्मिट करते हैं, उसका आइडी नंबर और एक फोटो (250 KB, JPG फॉर्मेट) में होना चाहिए.
  9. पर्सनल इनफार्मेशन देने के बाद ई-पास का ऑप्शन आएगा.
  10. 7 और 15 दिनों के लिए निर्गत होगा पास
    ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में पूर्ण Lockdown की घोषणा, 30 मई तक पाबंदियां लागू

चार तरह के होंगे ई-पास

  1. झारखंड से बाहर जाने के लिए
  2. झारखंड के अंदर एक जिला से दूसरे जिला जाने के लिए
  3. जिला के अंदर मूवमेंट के लिए
  4. राज्य के बाहर से झारखंड आने के लिए

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version