Home State West Bengal अब हुआ बंगाल में आंशिक लॉकडाउन

अब हुआ बंगाल में आंशिक लॉकडाउन

0

कोलकाता :-कोरोना की वजह से बंगाल में आंशिक लॉकडाउनऐसे समय लगा जब पश्चिम बंगाल में मतदान के पहले चरण के बाद कोरोना संक्रमण में 40 गुणे का इज़ाफ़ा हुआ ह । सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए कई तरह के प्रतिबंधों का एलान किया है। राजधानी कोलकाता में हो रही जाँच में हर दूसरे आदमी के पॉजिटिव होने की ख़बरें आ रही है, पश्चिम बंगाल सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए कई तरह के प्रतिबंधों का एलान किया है।
ममता बनर्जी सरकार ने जो एलान किए हैं, उसके अनुसार, मॉल, शॉपिंग कॉमप्लेक्स, सिनेमा हॉल, जिम, स्पा, ब्यूटी पार्लर, स्वीमिंग पूल वगैरह पूरी तरह बंद रहेंगे। बाज़ारों को सुबह सात बजे से 10 बजे तक और दोपहर बाद तीन बजे से पाँच बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।
होम डेलिवरी और ऑनलाइन कारोबार को काम करने की इजाज़त है। लेकिन धार्मिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रमों और जमावड़ों पर रोक लगा दी गई है। दवा और किराना की दुकानों को प्रतिबंध के बाहर रखा गया है। कई राजनीतिक दलों के विरोध के बावजूद चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान कराया। इस दौरान सभी पार्टियों ने बड़ी-बड़ी रैलियाँ आयोजित की, जिसमें हज़ारों लोगो ने शिरकत की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version