Home State Jharkhand इरफान अंसारी समेत झारखंड के 3 कांग्रेस विधायक भारी मात्रा में कैश...

इरफान अंसारी समेत झारखंड के 3 कांग्रेस विधायक भारी मात्रा में कैश के साथ लिए गए हिरासत में

0

झारखंड के तीन कांग्रेसी विधायकों (इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी व राजेश कच्छप) को पश्चिम बंगाल के ग्रामीण हावड़ा की पुलिस ने भारी मात्रा में कैश के साथ हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि ये तीन कांग्रेस विधायक एक ही गाड़ी पर सवार थे और पूर्व मिदनापुर की ओर जा रहे थे. शनिवार देर शाम इनकी गाड़ी को पांचला थाना अंतर्गत रानीहाटी मोड़ के पास रोका गया और गाड़ी की तलाशी ली गयी. बताया जा रहा है कि गाड़ी में भारी मात्रा में कैश रखा हुआ था. पुलिस की मानें, तो बैंक अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है. काउंटिंग मशीन से नकदी की गिनती की जायेगी.

गाड़ी में सवार थे झारखंड के तीन कांग्रेस विधायक

पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रानीहाटी मोड़ पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था. इसी दौरान झारखंड के जामताड़ा से आ रही एक गाड़ी को रोका गया. गाड़ी पर चालक सहित पांच लोग सवार थे. इसमें झारखंड के तीन कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप एवं नमन विक्सल कोंगाड़ी शामिल थे. इस दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है. इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

काउंटिंग मशीन से नकदी की होगी गिनती

पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया ने बताया कि गाड़ी के अंदर बेहिसाबी नकदी मिली है. उन्होंने कहा कि नकदी कितना है, यह बता पाना फिलहाल संभव नहीं है. बैंक अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है. काउंटिंग मशीन से नकदी की गिनती की जायेगी. उन्होंने कहा कि विधायकों से पूछताछ की जा रही है. गाड़ी पर जामताड़ा विधायक का बोर्ड लगा हुआ था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version