Home Business केंद्र सरकार का दिवाली तोहफा; पेट्रोल पर 5 और डीजल पर 10...

केंद्र सरकार का दिवाली तोहफा; पेट्रोल पर 5 और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई

0

केंद्र सरकार ने दीपावली के मौके पर देशवासियों को बेहतरीन गिफ्ट दिया है. दिवाली गिफ्ट के रूप में सरकार ने कल यानी गुरुवार से पेट्रोल और डीजल पर से एक्साइज ड्‌यूटी कम कर दिया है. एएनआई न्यूज के अनुसार सरकार ने पेट्रोल पर से पांच रुपये और डीजल पर से 10 रुपये एक्साइज ड्‌यूटी कम करने का ऐलान किया है.

सरकार के इस फैसले से आम लोगों को राहत मिलेगी क्योंकि पूरे देश में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर सौ रुपये से अधिक हो चुकी है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत की वजह से सरकार को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है और देश में महंगाई भी बढ़ती जा रही है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version