Home State Uttar Pradesh 12 लाख दीयों से दीपोत्सव पर सजे सरयू के घाट

12 लाख दीयों से दीपोत्सव पर सजे सरयू के घाट

0

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव शुरू हो चुका है. इस बार दीपोत्सव पर अयोध्या में राम की पैड़ी में नौ लाख दिए जलाए जाएंगे. इस मौके पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी गिनती के लिए मौजूद रहेगी.

रंगोली में रामलला के दर्शन, रामायण के कई प्रसंग

अयोध्या में हो रहे दीपोत्सव के दौरान कई कार्यक्रम जारी हैं. इसी बीच कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों को दर्शाते हुए रंगोली बनाई.

दिवाली पर 12 लाख दीयों से रौशन होगी अयोध्या

अयोध्या दीपोत्सव पर अयोध्या में राम की पैड़ी में नौ लाख दीपक जलाए जाएंगे. इस मौके पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी गिनती के लिए मौजूद रहेगी. अयोध्या में तीन लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है. इस तरह से दिवाली के मौके पर 12 लाख दीपक जलेंगे.

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 1:35 बजे राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद 1:45 बजे राम कथा पार्क से सीएम कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. राम कथा पार्क में ही पुष्पक विमान से राम-सीता और लक्ष्मण उतरेंगे. इनका स्वागत सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे.

श्रीराम की पैड़ी में विश्व रिकॉर्ड की तैयारी पूरी

अयोध्या दीपोत्सव पर श्रीराम की पैड़ी में लाखों दीपक जलाए जाएंगे. इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. इस काम को पूरा करने के लिए सैकड़ों वॉलंटियर्स की तैनाती भी की गई है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version