Home Health & Fitness कोरोना की गेम चेंजर दवा:वायरस की एनर्जी काट देती है DRDO की...

कोरोना की गेम चेंजर दवा:वायरस की एनर्जी काट देती है DRDO की दवा

0

कोरोना की दूसरी लहर के सामने लड़खड़ाते अपने देश के लिए DRDO की नई दवा 2-DG (2-deoxy-D-glucose) को गेम-चेंजर कहा जा रहा है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) की आपातकालीन मंजूरी मिलने के बाद सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर इस दवा में ऐसी क्या खासियत है?
दरअसल, कोरोना के खिलाफ जंग में भारत 4 बड़े मोर्चों पर मात खा रहा है। पहला- अस्पतालों में बेड की कमी, दूसरा- ऑक्सीजन की कमी, तीसरा- रेमडेसिवर जैसी दवा की कमी और चौथा- दवा या वैक्सीन के कच्चे माल के लिए विदेशों पर निर्भरता।
कोरोना की नई दवा 2-DG इन चारों मोर्चों पर स्थिति में काफी सुधार ला सकती है।
खुद DRDO का कहना है इस दवा से मरीजों की ऑक्सीजन पर निर्भऱता कम होगी, साथ ही उन्हें ठीक होने में 2-3 दिन कम लगेंगे यानी अस्पताल से मरीजों की जल्द छुट्टी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version