Home State Jharkhand ओधौगिक नगर टंडवा में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति है बाधित

ओधौगिक नगर टंडवा में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति है बाधित

0

विधायक ने ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को बिजली की नियमित आपूर्ति के संबंध में लिखा पत्र।

टंडवा :प्रखण्ड क्षेत्र में इन दिनों बिजली की नियमित आपूर्ति को लेकर क्षेत्र की सवा लाख आबादी काफी परेसान है। इस सन्दर्भ में झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को सिमरिया विधानसभा विधायक किशुन दास ने पत्र प्रेषित कर कहा की टंडवा प्रखंड औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित हो रहा है, टंडवा प्रखंड को डेमोटांड़ हजारीबाग से बिजली आपूर्ति की जाती है। और जो हर हमेशा जर्जर तार, बिजली खंभा एवं इंसुलेटर इत्यादि टूटने के कारण टंडवा को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पा रही है। और यह सिलसिला काफी वर्षों से चलता आ रहा है जबकि बिजली बिल की वसूली टंडवा प्रखंड का दूसरे प्रखंडों से काफी अच्छा रहता है। अतः अनुरोध है कि टंडवा प्रखंड वासियों के समस्या को देखते हुए डेमोटांड़ से टंडवा तक लगभग 45 किलोमीटर जर्जर तार को बदलते हुए कभर तार लगाया जाए। जिसकी प्रतिलिपि प्रबंध निदेशक संचरण, दूसरा महाप्रबंधक हजारीबाग एवं तीसरा विद्युत अभियंता चतरा को प्रेषित किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version