Home Elections पीएम नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी को दी जीत की बधाई, पुदुचेरी...

पीएम नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी को दी जीत की बधाई, पुदुचेरी और असम में भाजपा सरकार

0

देश के 4 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश में मार्च और अप्रैल के महीने में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आएंगे. वोटों की गिनती जारी है. रुझान में बंगाल में टीएमसी की सरकार बनती नजर आ रही है. वहीं असम में भाजपा की वापसी होने के आसार हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत पर ममता बनर्जी का बधाई दी है. उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी की जीत पर ममता दीदी को बधाई. केंद्र सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और कोरोना महामारी को दूर करने के लिए बंगाल सरकार को हर संभव समर्थन जारी रखेगी.

विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने कहा है कि वह जनादेश को स्वीकार करती है तथा वह इसका विश्लेषण करेगी और गलतियां सुधारेगी. मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बात पर जोर भी दिया कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही एकमात्र मजबूत विकल्प है. बता दें कि कांग्रेस असम और केरल में सत्ता में वापसी करने में विफल रही, जहां वह मुख्य विपक्षी दल थी. पश्चिम बंगाल में उसका सफाया हो गया तो पुडुचेरी में भी उसे हार मिली है. तमिलनाडु में द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन जीत की ओर बढ़ रहा है. इसमें कांग्रेस भी शामिल है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version