Home Elections चुनाव हारने वाले प्रत्याशी वोट के सौदागरो से वसूल रहे हैं पैसा

चुनाव हारने वाले प्रत्याशी वोट के सौदागरो से वसूल रहे हैं पैसा

0

बड़कागांव । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 का चुनाव एवं परिणाम संपन्न होने के बाद हारने वाले प्रत्याशियों में बौखलाहट शुरू हो गई है। चुनाव -प्रचार के दौरान वोट दिलाने के नाम पर प्रत्याशियों से सौदेबाजी करने वाले ठेकेदारों से पैसे वापसी की जा रही है। वोट दिलाने के नाम पर सॉलिड वोट दिलाने के नाम पर मोटी रकम प्रत्याशियों से ली गई, लेकिन चुनाव परिणाम के बाद ऐसे ठेकेदारों का औकात भी सामने आ गई। तत्पश्चात प्रत्याशी वैसे ठेकेदारों से धमकी के साथ पैसे की वसूली शुरू कर रहे हैं। हारे हुए प्रत्याशियों की धमकियां से सौदागरो में बेचैनी बढ़ गई है। कई पंचायत में अपना पंचायत गांव एवं वार्ड में तो वोट दिलाने के नाम से ठेकेदारी तो कर ही रहे थे लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपने पंचायत को छोड़कर दूसरे पंचायत के लिए सौदेबाजी किए हैं और वोट नहीं मिलने पर गांव, पंचायत ही नहीं बल्कि प्रखंड छोड़कर पलायन कर गए हैं। ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में बड़कागांव प्रखंड के 23 पंचायत में 23 मुखिया पद के लिए 160 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसके अलावा 27 पंचायत समिति सदस्य के लिए लगभग 100 उम्मीदवार एवं 3 जिला परिषद के लिए 24 प्रत्याशी एवं 170 वार्ड सदस्य प्रत्याशी के लिए 425 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version