नोएडा से पंकज सिंह ने इतिहास रचा-
नोएडा विधानसभा से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे व मौजूदा विधायक पंकज सिंह 1 लाख 80 हजार वोटों से जीत गए हैं. अजित पवार का 1 लाख 65 हजार का रिकॉर्ड टूट गया है. वहीं जेवर विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी व आरएलडी प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना को 56 हजार वोटों से मात दे दी है.
