Ranchi : बंगाल की खाड़ी में बनने वाला तूफान यास का असर झारखंड पर भी पड़ेगा। राज्य के सभी हिस्सों में 26 और 27 मई को तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान राज्य में कहीं कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।
राज्य पर तूफान का असर 25 मई से पड़ना शुरू हो जाएगा। आसमान बादल छाने की प्रक्रिया और बूंदाबांदी शुरू हो जाएगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान इस तूफान के भयंकर चक्रवातीय तूफान में तब्दील होने की पूरी संभावना है।
