Home Sports Tokyo Olympics में भारतीय पहलवानों का धमाका, मेडल से बस एक कदम...

Tokyo Olympics में भारतीय पहलवानों का धमाका, मेडल से बस एक कदम दूर रवि और दीपक पूनिया

0
Deepak Punia

Tokyo Olympics 2020 : ओलंपिक में भारत के लिए आज एक के बाद खुशखबरी आ रही है. रेसलिंग में रवि कुमार (Ravi Dahiya) और दीपक पूनिया (Deepak Punia) ने मेडल की उम्मीदें जगा दी हैं. भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने बुल्गारिया के जॉर्जी वैलेंटिनोव को पुरुषों के फ्रीस्टाइल(57 किग्रा) के क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. वहीं दीपक पूनिया ने चीन के जुशेन लिन को रोमांचक मुकाबले में 5-3 से जीत हासिल की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

ता दें कि रवि दहिया और दीपक पूनिया टोक्यो ओलंपिक में मेडल से बस एक कदम दूर हैं. दोनों पहलवान अगर अपना सेमीफाइनस मुकाबला जीतते है तो वह सिल्वर मेडल पक्का कर लेंगे. बता दें कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दीपक पूनिया और चीन के जुशेन लिन के बीच 3-3 से स्कोर बराबरी पर था, आखिरी कुछ सेकंड में दीपक ने दो पॉइंट हासिल किए. चीन ने चैलेंज किया लेकिन फैसला दीपक के पक्ष में रहा. दीपक ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version