Home Sports 92 साल के इतिहास में पहली बार भारत ने लॉन बॉल में...

92 साल के इतिहास में पहली बार भारत ने लॉन बॉल में जीता गोल्ड, भारत के खाते में चौथा स्वर्ण पदक

0

भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। भारत के खाते में अब चार स्वर्ण पदक सहित 10 पदक आ गये हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स के 92 साल के इतिहास में पहला मौका है, जब भारतीय लॉन बॉल्स महिला टीम ने कोई मेडल जीता है। फाइनल मैच में भारतीय खिलाड़ी लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की ने शानदार प्रदर्शन किया।

1930 से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हुई। पहले टूर्नामेंट से ही लॉन बॉल्स कॉमनवेल्थ का हिस्सा है, लेकिन भारतीय महिला टीम कभी इसमें कोई भी मेडल नहीं जीत सकी थी।

2010 में नई दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पुरुष और महिला टीम पहली बार लॉन बॉल्स के लिए क्वालिफाई कर सकी थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version