Home Sports Cricket हैदराबाद की हैट्रिक जीत, KKR को 7 विकेट से हराया, राहुल त्रिपाठी...

हैदराबाद की हैट्रिक जीत, KKR को 7 विकेट से हराया, राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम ने जड़ा आतिशी पचासा

0

IPL 2022 के 25वें मैच में आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया है। SRH के सामने 176 का टारगेट था, जिसे टीम ने एकतरफा अंदाज में केवल 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। राहुल त्रिपाठी ने 71 रन की आतिशी पारी खेली, जबकि एडेन मार्करम ने भी केवल 36 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए। KKR की ओर से रसेल ने 2 विकेट लिए।

SRH की 5 मैचों में ये लगातार तीसरी जीत रही। टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैच लगातार हारने के बाद किसी ने भी हैदराबाद ने ऐसी जोरदार वापसी की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन टीम ने वाकई में सभी को हैरान कर दिया। वहीं, केकेआर की ये 6 मैचों में तीसरी हार है।

इससे पहले KKR ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 171 रनों का स्कोर बनाया। नितीश राणा ने सबसे ज्यादा 54 रन की पारी खेली, जबकि आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए। SRH के लिए टी नटराजन ने 3 विकेट चटकाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version