झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज शुक्रवार को रांची में हरी झंडी दिखाकर विशेष चलंत टीकाकरण अभियान की शुरुआत की. कोरोना से बचाव के लिए विशेष चलंत टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी है. स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि राज्य के अंतिम गांव के अंतिम व्यक्ति को टीका देना सरकार का लक्ष्य है और इस दिशा में कदम उठाया जा रहा है. कोरोना के खिलाफ जंग में ये विशेष चलंत टीकाकरण अभियान मील का पत्थर साबित होगा. आपको बता दें कि इसके जरिए 45 प्लस लोगों को ऑन स्पॉट वैक्सीन दी जायेगी. इसके लिए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.
आज से विशेष चलंत टीकाकरण अभियान की शुरुआत रांची से की गई है. इसमें 45 वर्ष से ऊपर वाले लोगों को ऑन स्पॉट वैक्सीन दी जायेगी. पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह रांची में शुरू हुआ है. जल्द ही राज्य के अन्य जिलों में इसकी शुरुआत की जायेगी.
