Home Sports गैंगस्टर कनेक्शन पर मुंह खोलने को तैयार नहीं, थाने में फूट-फूटकर रोते...

गैंगस्टर कनेक्शन पर मुंह खोलने को तैयार नहीं, थाने में फूट-फूटकर रोते रहे सुशील

0

क्राइम ब्रांच के आला अधिकारियों के मुताबिक, सुशील कुमार जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं.सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर के साथ संबंधों को लेकर सुशील कुमार मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं.

सागर धनखड़ मर्डर में गिरफ्तार ओलंपिक पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार से पूछताछ की जा रही है. क्राइम ब्रांच के आला अधिकारियों के मुताबिक, सुशील कुमार जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, गैंगेस्टर के साथ संबंधों को लेकर सुशील कुमार मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं. अब गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी.

दिल्ली पुलिस ने सागर मर्डर केस में  काला असौदा-नीरज बवाना गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. भूपेंद्र, मोहित, गुलाब और मंजीत ने पूछताछ के दौरान सागर की हत्या की पूरी साजिश और घटनाओं के क्रम का खुलासा किया है. अब तक इस केस में सुशील कुमार समेत सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

अर्श से फर्श पर आए सुशील कुमार

इस बीच दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि ओलंपियन, स्टार रेसलर, पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त सुशील कुमार किसी पेशेवर मुजरिम की तरह दिल्ली के मॉडल टाउनथाने की हवालात में फर्श पर बैठे रो रहे थे. हालत ये थे कि उनको बैठने के लिए एक बेंच तक नहीं मिला, अर्श से फ़र्श तक की कहावत इस वक्त अगर किसी पर सबसे सटीक बैठती है, तो वो सुशील कुमार ही हैं.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version