Home Panchayat Karali झोलाछाप डॉक्टर ने एक महिला की ली जान दो जुड़वा बच्चे हुए...

झोलाछाप डॉक्टर ने एक महिला की ली जान दो जुड़वा बच्चे हुए अनाथ

0

झोलाछाप डॉक्टर ने एक महिला की ली जान दो जुड़वा बच्चे हुए अनाथ। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने न्यू कर्णपुरा हॉस्पिटल में किया तोड़फोड़ व आगजनी

केरेडारी :– बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी साइट कार्यालय के बगल में न्यू करणपुरा हॉस्पिटल में बीती रात केरेडारी थाना क्षेत्र के जोको गांव निवासी रामबाबू शुक्ला की पत्नी पूजा कुमारी प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। पूजा कुमारी का बड़ा ऑपरेशन कर जुडवा बच्चे को निकाला गया था। ऑपरेशन के बाद रक्त बहाव इतना ज्यादा हो गया कि रांची रिम्स ले जाने के क्रम में बीच रास्ते में मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने मरीज को हॉस्पिटल परिसर में रखकर खूब हंगामा किया और तोड़फोड़ कर हॉस्पिटल को आग के हवाले किए।जिससे हॉस्पिटल में रखा सामान सारा जलकर राख हो गया ।

क्या कहना है परिजनो को

इस संबंध में राम बाबू शुक्ला का कहना है कि हमारी पत्नी का इलाज 9 माह पूर्व से डॉक्टर अनामिका दीप से चल रहा था। कल 7 बजे शाम को प्रसव पीड़ा होने लगी तब उन्हें बड़कागांव एनटीपीसी साइड कार्यालय के बगल में न्यू करणपुरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। संचालक द्वारा सर्जन डॉक्टर बुलाने की बात की और तुरंत ऑपरेशन कराने का दबाव दे दिया। डॉक्टर द्वारा बोले जाने लगा कि अगर जल्दी ऑपरेशन नहीं होगा तो पेट फट सकता है। आनन-फानन में झोलाछाप डॉक्टर चित्ररंजन व डॉ अनामिका दीप द्वारा ऑपरेशन कर दो बच्चे को बाहर निकाला गया । बच्चे स्वस्थ हैं प्रसव कराने के बाद रक्त बहाव ज्यादा होने के कारण मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए मां व दो नवजात शिशु को हजारीबाग रेफर कर दिया गया। हजारीबाग सदर से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया लेकिन पूजा कुमारी रास्ते में ही दम तोड़ दी।

गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल के सामने शव को रख कर हॉस्पिटल में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते हैं बड़कागांव पुलिस पहुंची तब तक हॉस्पिटल को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस तुरंत अग्निशामक टीम को इसकी सूचना दी कुछ देर बाद एनटीपीसी अग्निशामक घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।आग इतना भयावह हुआ हो गया था कि पुलिस को अगल-बगल रहने वाले लोगों को घरों से बाहर निकालने लगे जिसमें एसआई अजीत सिंह दलबल के साथ बगल में रह रहे आशा कुमारी पति बृजेश कुमार , रीवा कुमारी व पीहू कुमारी को सुरक्षित मकान से बाहर निकाला । बड़कागांव पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामला जांच पड़ताल कर रही है।

घटना 23 जून शाम 7:00 बजे जब प्रसव पीड़ा होने लगी तब बड़कागांव लाया गया जहां डॉ अनामिका दीप द्वारा न्यू करणपुरा हॉस्पिटल में भर्ती कराने की बात कहीं ,

झोलाछाप डॉक्टर चितरंजन द्वारा बड़ा ऑपरेशन कर प्रसव कराया बताया जाता है कि ऑपरेशन कराने के एवज में ₹50000 की मांग की गई थी । ₹3000 एडवांस दिया गया पैसा का दबवा दिया जाने लगा लेकिन एटीएम से पैसा नहीं निकल पाने के कारण पूरा पैसा नहीं दे सका, मरीज का स्थिति बिगड़ने लगा तो मरीज को आनन-फानन में हजारीबाग रेफर कर दिया।

क्या कहना है चिकित्सा प्रभारी को
__

इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर बीएन प्रसाद से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उक्त हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन नहीं था ।वह हॉस्पिटल अवैध रूप से चलाया जा रहा था।इसकी जानकारी मुझे नहीं था ।

न्यू करणपुरा हॉस्पिटल के प्रिसक्रिप्शन पेपर ने डॉक्टर अर्जुन कुमार एमबीबीएस एमएस लेप्रोस्कोपी सर्जन पेट रोग विशेषज्ञ, डॉ अंजना कुमारी स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर आसिफ अजहर एमबीबीएस एमडी शिशु रोग विशेषज्ञ ,डॉ आर पंडित एमबीबीएस जनरल फिजिशियन एवं शिशु रोग विशेषज्ञ ,डॉ कृष्ण कुमार एमबीबीएस एमडी हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ अनामिका देव एमबीबीएस जनरल फिजिशियन एंड स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ एस नंदन हड्डी रोग विशेषज्ञ ,डॉ राजीव कुमार हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन का नाम दर्ज है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version