Home National सुरक्षा में चूक की वजह से पीएम मोदी का पंजाब दौरा रद्द

सुरक्षा में चूक की वजह से पीएम मोदी का पंजाब दौरा रद्द

0

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द होने की वजह सुरक्षा में चूक को बताया जा रहा है। गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से इसकी रिपोर्ट तलब की है। मंत्रालय ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक सामने आई है। उनका काफिला एक फ्लाई ओवर में करीब 15-20 मिनट तक रुका रहा।

रैली रद्द होने के बाद जब नरेंद्र मोदी बठिंडा एयरपोर्ट वापस पहुंचे तो उन्होंने भी पंजाब की कांग्रेस सरकार पर तंज कसा। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मोदी ने एयरपोर्ट के अधिकारियों से कहा- अपने मुख्यमंत्री को मेरा शुक्रिया कहना कि मैं बठिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा पहुंच सका।

भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम रद्द होना कांग्रेस की साजिश है। उधर किसानों ने दावा किया है कि रैली रद्द होने की वजह किसानों का विरोध और पंजाबियों में मोदी की अस्वीकार्यता है। इससे पहले बताया जा रहा था कि खराब मौसम या कोरोना की वजह से मोदी की रैली को रद्द किया गया है।

पंजाब कांग्रेस के सीनियर लीडर सुनील जाखड़ ने कहा कि जो कुछ भी पंजाब में हुआ है, वह स्वीकार्य नहीं है. यह पंजाबियत के खिलाफ है. भारत के प्रधानमंत्री को रैली स्थल तक पहुंचने के लिए सुरक्षित रास्ता दिया जाना चाहिए था. यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए था कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री फिरोजपुर पहुंचते. यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है. लोकतंत्र ऐसे ही काम करता है.

पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब की कांग्रेस सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनायी. कहा कि अगर वे (कांग्रेस) लोकतंत्र की रक्षा नहीं कर सकते और विधि-व्यवस्था बनाये रखने की उनमें क्षमता नहीं है, तो उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि हम उन बसों के वीडियो जारी करेंगे, जिसमें बैठकर लोग बीजेपी की रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पंजाब को कुछ देने ही तो आ रहे थे. लेकिन, राज्य सरकार उन्हें सुरक्षा देने में नाकाम रही. इस सरकार को अब जाना चाहिए.

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्व सरमा ने कहा है कि यह शर्म की बात है कि पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए विकास योजनाओं की शुरुआत करने जा रहे प्रधानमंत्री मोदी के कावलकैड को प्रदर्शानकारियों ने बीच रास्ते में रोक दिया. यह सुरक्षा में चूक का बेहद गंभीर मामला है. मामला तब और गंभीर हो गया, जब पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को हल करने की कोशिश तक नहीं की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास नहीं चाहती, वह सिर्फ राजनीति करना चाहती है.

प्रधानमंत्री मोदी की फिरोजपुर रैली स्थगित: मांडविया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार को होने वाली रैली को स्थगित किये जाने की जानकारी सबसे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी. प्रधानमंत्री मोदी आज पंजाब में थे और उन्हें फिरोजपुर में कई विकास कार्यों का शिलान्यास करने के बाद एक रैली को संबोधित करना था. वह सड़क मार्ग से जाते समय एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट के लिए फंस गये, जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में ‘गंभीर चूक’ करार दिया है. गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान गंभीर सुरक्षा खामी के बाद उनके काफिले ने लौटने का फैसला किया. मंत्रालय ने पंजाब सरकार से इस चूक के लिए जवाबदेही तय करने और कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है. जिस वक्त यह घटना हुई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बठिंडा से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक की ओर जा रहे थे.

पंजाब में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं: कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा है कि पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है. यह विधि-व्यवस्था की विफलता है. खासकर पंजाब के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री की. कैप्टन सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान की सीमा से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर अपने देश के प्रधानमंत्री के लिए सुरक्षित रास्ता तैयार नहीं कर सकते, तो आपको शासन चलाने का कोई अधिकार नहीं है. आपको तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version