Home Elections झारखंड में पंचायत चुनाव 10 से 30 दिसंबर के बीच होंगे

झारखंड में पंचायत चुनाव 10 से 30 दिसंबर के बीच होंगे

0

रांची : राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की कवायद तेज हो गई है। पंचायती राज विभाग ने पंचायत चुनाव से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जानकारी के अनुसार राज्य में पंचायत चुनाव चार से पांच चरणों में 10 से 30 दिसंबर के दौरान होंगे। जल्द ही इससे संबंधित प्रस्ताव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सहमति से कैबिनेट में स्वीकृति के लिए लाया जाएगा। संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के मुताबिक कैबिनेट की मुहर के बाद पंचायत चुनाव का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा जाएगा। राज्यपाल के अनुमोदन के बाद चुनाव होगा।

राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जून में वोटर लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया गया था। वहीं सीटों को आरक्षित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चुनाव चिह्न अधिसूचित किया जा चुका है। राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने हर जिले में चुनाव से संबंधित वेबसाइट शुरू करने का निर्देश दिया है। फोटोयुक्त मतदाता सूची का काम किया जा रहा है। शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार सुरक्षा बल की तैनाती का खाका तैयार कर रहे हैं। चुनाव अधिकारियों एआरओ, आरओ की प्रतिनियुक्ति भी की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version