Home State Delhi अमेरिका से 1 लाख 25 हजार रेमडेसिविर भारत पहुंचा, कोरोना से जंग...

अमेरिका से 1 लाख 25 हजार रेमडेसिविर भारत पहुंचा, कोरोना से जंग में कई देश कर रहे भारत की मदद

0
remdesivir-injection

नयी दिल्ली : भारत कोरोनावायरस (की दूसरी लहर से बेहाल है. इस बीच विदेशों से भारत को कई प्रकार की मदद मिल रही है. आज अमेरिका से 1 लाख 25 हजार रेमडेसिविर दवा भारत पहुंची है. यह दवा कोरोना संक्रमण के गंभीर मामलों में मरीजों को दिया जाता है. अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हर अमेरिकी भारत के साथ खड़ा है.

दूतावास की ओर से बताया गया कि अमेरिका की ओर से दवाओं की यह चौथी खेप है. अभी कई और मदद भारत पहुंचने वाले हैं. बता दें कि रूस, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, यूएई ताइवान, फ्रांस सहित कई देशों से भारत को मदद भेजी जा रही है. ताइवान ने आज ही 150 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 500 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे हैं.

वहीं, फ्रांस की ओर से रविवार को पहले चरण में उपयोग के लिए तैयार 28 टन चिकित्सीय आपूर्तियां भारत भेजी गयी हैं. फ्रांस के दूतावास ने कहा कि सभी आठ संयंत्र कई वर्षों तक चौबीसों घंटे 250 बिस्तर वाले एक अस्पताल को लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति कर सकते हैं और कहा कि ये संयंत्र आस-पास की हवा से चिकित्सीय ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version