Home Education एनआईटी जमशेदपुर की अदिति कुमारी को गूगल का सबसे बड़ा जॉब पैकेज...

एनआईटी जमशेदपुर की अदिति कुमारी को गूगल का सबसे बड़ा जॉब पैकेज ऑफर

0

एनआईटी जमशेदपुर की अदिति कुमारी को गूगल ने 60 लाख रुपये का जॉब ऑफर किया है। फिलहाल, अदिति एनआईटी में इलेक्ट्रिकल की 2019 बैच की छात्रा है। वह 2023 में पासआउट होंगी। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने से पहले ही अदिति को गूगल का प्री प्लेसमेंट ऑफर मिल गया, जिसे उन्होंने स्वीकार लिया। चूंकि, अदिति अभी पासआउट नहीं हुई हैं, इसलिए पहले उन्हें गूगल में समर इंटर्नशिप करना होगा। अगले साल मई महीने से वह गूगल को बतौर इंटर्न ज्वाइन करेंगी। इसके बाद उन्हें रेगुलर जॉब गूगल में ज्वाइन करना है।

एनआईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज एके चौधरी ने बताया कि 2023 में पासआउट होने वाले 80 विद्यार्थियों का पीपीओ पहले ही मिल चुका है। इन विद्यार्थियों में अदिति कुमारी का नाम सबसे ऊपर है। अदिति को गूगल ने सेलेक्ट किया है। अदिति रांची स्थित हटिया की रहने वाली हैं। उनके पिता मनोज कुमार व्यवसायी हैं। बीपीएस रांची में 12वीं तक की पढ़ाई करने वाली अदिति को इंटर्नशिप के क्रम में ही डेढ़ लाख का मासिक पैकेज दिया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version